भोरे: लाला छापर में डीएसपी ने व्यवसायियों संग की बैठक, सुरक्षा का भरोसा और पुलिस पिकेट की पहल
लालाछापर बाजार में बढ़ते अपराध और भय के माहौल को समाप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। हाल ही में हुए लालाछापर दीपक लूट कांड और डब्लू मिश्रा उर्फ डब्लू हत्याकांड की पृष्ठभूमि में आयोजित इस बैठक में डीएसपी ने दुकान-दुकान जाकर व्यवसायियों से मुलाकात की