धर्मशाला: विपिन सिंह परमार ने कहा- कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम में केवल भाजपा नेताओं को कोसा
रविवार को धर्मशाला में करीब 4:00 बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान में सुला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अपने 2 साल के कार्यकाल के कार्यक्रम में कांग्रेस में सिर्फ और सिर्फ भाजपा नेताओं को कोसा है जिससे स्पष्ट पता चलता है कि कांग्रेस ने पिछले 2 सालों में कुछनहीं किया।