धर्मशाला: धर्मशाला में क्रांति संस्था ने जंगली मुर्गा मारने और बाद में परोसने के मामले की जांच की उठाई मांग
धर्मशाला स्थित क्रांति संस्था ने जंगली मुर्गा परोसने के मामले की जांच की मांग उठाई है,इस संबंध में संस्था के संस्थापक धीरज महाजन ने CCF वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला से फोन पर संपर्क करके उनके कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है,जिन्होंने खाया और जिसने प्रमोट किया उसके खिलाफ शिकायत की गई है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।