जहानाबाद: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश
जहानाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के सत्यापन तथा सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।