शाहबाद: तीन साल से आवास का इंतजार, कच्चे घरों में रहने को मजबूर सहरिया महिलाएं
Shahbad, Baran | Jul 16, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद उपखंड की ग्राम पंचायत ढिकवानी की सहरिया जनजाति की महिलाओं ने तीन वर्षों से सरकारी आवास नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आवेदन की जानकारी के लिए रोजगार सहायक और पंचायत सचिव एक-दूसरे के पास भेजते हैं। महिलाओं का दावा है कि दस्तावेजों का शुद्धिकरण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।