कोरबा: आयुक्त ने बैंकर्स से कहा, पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करें
Korba, Korba | Jun 9, 2026 नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सोमवार को बैंकर्स की बैठक लेकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। साकेत भवन स्थित निगम सभाकक्ष में आयोजित बैठक मे