बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी में घरेलू विवाद के चलते पति ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी में घरेलू विवाद के चलते अंशु देवी उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ उसके पति नीरज सोनकर ने मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने मंगलवार को दिन में करीब 1:00 बजे पीड़ित महिला अंशु देवी का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।