बिंदकी: बिंदकी कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर जमीनी विवाद के चलते 7 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली में महेश चंद्र पुत्र शहजादे मूल निवासी ग्राम माधवपुर कोतवाली बिंदकी तथा हाल पता जयनगर तकरोही इंदिरा नगर लखनऊ ने मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जमीनी विवाद के चलते न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ झगड़ा करने जान से मारने की धमकी देने अप शब्द बोलने तथा सोने की चेन छीन लेने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।