बिंदकी: फिरोजपुर से सैकड़ों कांवरिया 235 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे बाराबंकी के लोधेश्वर धाम, स्वागत कर विदा किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट स्थित फिरोजपुर गांव से सोमवार को दिन में करीब 2:00 बजे सैकड़ो कांवरिया बाराबंकी जनपद के लोधेश्वर धाम के लिए पैदल निकले। कांवरियों का सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता ने पटका पहनाकर और फूलमाला पहनकर स्वागत किया। समाजसेवी पप्पू राठौर ने सभी कांवरियों को फूल माला पहनाया व कंबल दिया तथा रास्ते के लिए नाश्ता पानी भी दिया।