बिंदकी: पतारी मोड़ के समीप अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर अचानक सामने आ गई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार महिला कृष्णा देवी पत्नी स्व राजेंद्र प्रसाद निवासी भीतरगांव घाटमपुर कानपुर बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहा उनका पुत्र ललित कुमार भी घायल हुआ। महिला को मंगलवार की दोपहर 12 बजे सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।