बिंदकी: जाफरगंज कस्बे में पानी भरी बाल्टी में डूबकर ढाई साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज कस्बा निवासी शिवम का ढाई वर्षीय पुत्र आयुष्मान सोमवार की देर शाम को घर में खेलते खेलते पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। थोड़ी देर बाद घर के लोगों की नजर पड़ी तो बच्चे को बाहर निकाला गया। तब तक बच्चे की हालत गंभीर हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी सोमवार की रात 10 बजे ले जाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।