बिंदकी: कोरवा गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन द्वारा तीन दिवसीय जन चेतना सम्मेलन का शुभारंभ किया गया, निकाली गई रैली
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के कोरवा गांव में सोमवार को दिन में 1 बजे तीन दिवसीय जन चेतना सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एक जन चेतना रैली भी निकाली गई जो गांव के प्रमुख मार्गो में घूमी। रैली के समापन के बाद जन चेतना सम्मेलन प्रारंभ हुआ। जिसमें भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा की गई व जागरूकता फैलाई गई।