कोंडागांव: मितानिनों ने गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में CMHO को सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिले के मितानिन संघ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मितानिनों से गैर-स्वास्थ्य एवं गैर-विभागीय कार्य कराए जाने पर आपत्ति जताई है। संघ ने कहा कि मितानिनों का कार्य स्वास्थ्य जागरूकता और समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तक सीमित है, लेकिन वर्तमान में उनसे अन्य प्रशासनिक कार्य भी कराए जा रहे हैं।