वाराणसी में दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिला, लेबर मंडी में करते थे मजदूरी, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के थाना क्षेत्र के रामचंद्र शुक्ल चौराहे के समीप सोमवार को दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मृतक अधेड़ उम्र के, लगभग 55-58 वर्ष के थे। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।