BHU स्थित हॉस्पिटल में व्याप्त अनियमितता के विरोध में छात्रों ने IMS गेट के बाहर किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में वाराणसी सहित पूर्वांचल एवं अन्य राज्यों के लाखों आर्थिक रूप से कमजोर और ज़रूरतमंद लोग इलाज कराने पहुंचते है।पं.मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित यह संस्थान सेवा, पारदर्शिता एवं मानवता के मूल्यों पर आधारित है,किंतु वर्तमान समय में यह भ्रष्टाचार,दलाली,प्रशासनिक उदासीनता एवं अव्यवस्थाओं का केंद्र बनता जा रहा