महोबा: कबरई पुलिस ने रामआसरे पुलिया के पास 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 कबरई थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उ0नि0 आकाश मौर्य ने टीम के साथ बंशगोपाल पुत्र मइयादीन, 50 वर्ष, निवासी सिंघनपुरबघारी को रामआसरी पुलिया के पास से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से झोले में रखे "झूम" ब्रांड के 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।