इटावा: पक्षायगांव में पत्नी के घर छोड़कर जाने से आहत मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, दो दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
Etawah, Etawah | Apr 2, 2026 पक्षायगाव थाना क्षेत्र में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से आहत होकर पति ने घर के बाहर बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जेतपुरा निवासी 31 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र रामदीन जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। दोपहर 1 बजे पीएम कराय