महरौनी: ललितपुर महरौनी मार्ग पर ग्राम छपरट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ललितपुर महरौनी मार्ग स्थित ग्राम छपरट के पास गुरुवार रात्रि के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की तड़प तड़प कर मौत हो गई। उक्त मामले मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देते हुए टक्कर मारने वाले को वाहन चालक को सीसीटीवी कैमरा आदि की मदद से चिह्नित करते हुए उस पर कार्यवाही की मांग की।