चूरू: गाजसर के पास पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया
Churu, Churu | Jul 29, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस और एजीटीएफ टीम ने गाजसर के पास तारानगर बाईपास रोड पर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवक के पास से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि चूरू शहर के वार्ड संख्या 54 निवासी 25 वर्षीय अमित सिंह को गिरफ्तार किया।