सरधना: कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत विभाग ने क्षेत्र में पोलों पर सुरक्षा स्टिकर व पॉलिथीन लगाकर किए विशेष इंतजाम
सरधना कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सरधना नगर, कांवड़ मार्ग और शिवालयों के आसपास विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। यह सभी जानकारी विभाग द्वारा दी गई