गोरखपुर: गोरखपुर में ताजिया जुलूस के दौरान नई परंपरा की कोशिश नाकाम, पुलिस ने क्रेन से लटकी तलवार को किया जब्त
गोरखपुर में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान नई परंपरा शुरू करने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के चिलबिलवा गांव का है, जहां ताजिया जुलूस में एक क्रेन पर सीमेंट से बनी बड़ी तलवार रखकर शामिल किया जा रहा था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन