देवबंद: देवबंद में DJ की धुन पर तमंचे से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
देवबंद कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक डीजे कार्यक्रम के दौरान तमंचे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खेड़ामुगल चौकी क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए हाथों में अवैध हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक तमंचे से फायरिंग करता नजर आ रहा है।