सिकंदराराऊ: सिधौली के निकट युवक ने अज्ञात बाइक सवारों पर रुपए लूट का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
उपेंद्र कुमार बैंक से दो लाख इक्कीस हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि सिधौली के निकट अज्ञात दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पीछा कर रास्ता रोककर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया जिससे उपेंद्र बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर युवक मौके से नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।