बारहखाल गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। पवन यादव ने आरोप लगाया कि पुराने विवाद की रंजिश में करीब 15 लोगों ने उसे और उसके चार साथियों को घेरकर मारपीट की। घटना में पांच युवक घायल हुए। सभी को सीएचसी मेहदावल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया।