हर-हर महादेव से गूंजा महादेव सिमरिया, श्रावणी मेले का भव्य शुभांरभ
पौराणिक बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उद्घाटन के साथ ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल कैंप, स्वच्छता, सीसीटीवी और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की है। महादेव सिमरिया का बाबा धनेश्वर नाथ धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी है। सावन में यहां दूर-दराज से श्रद्धालु और कांवरिया बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
#महादेवसिमरिया #बाबाधनेश्वरनाथ #श्रावणीमेला #सावन #हरहरमहादेव #बोलबम #शिवभक्ति #कांवरिया #जमुई #Jamui #BiharNews #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #श्रावण #महादेव #शिवशंभू
Jamui, Jamui | Jul 29, 2026