इंदौर: 3 दर्जन से अधिक अपराधों में वांछित शातिर तस्कर गिरफ्तार, 18 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में था फरार, जांच जारी
Indore, Indore | Apr 27, 2026 सोमवार 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के zअनुसार, यह पूरी कार्रवाई करीब दो माह पूर्व पकड़े गए एक मामले की कड़ी से जुड़ी है। थाना द्वारकापुरी टीम ने आरोपी सूरज भील को 18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ 'ब्राउन शुगर' के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने जब तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच की, तो मुख्य सप्लायर के रूप में राहुल सोनकर का नाम सामने आया।