गोरखपुर: कूटरचना द्वारा धोखाधड़ी कर मृत व्यक्ति के स्थान पर जमीन बेचने के आरोप में खोराबार पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
वादी की पत्नी के नाम से स्थित जमीन को उनके मृत हो जाने के उपरान्त अभियुक्ता द्वारा कूटरचना करते हुए वादी की पत्नी बनकर जमीन को अपनी दो पुत्रियों के नाम करा दिया गया तथा जबरन मकान को कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी।प्राप्त तहरीर के आधार पर मु० पं० कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।उक्त की जानकारी गोरखपुर पुलिस मीडिया सेल द्वारा शनिवार शाम 5 बजे प्राप्त हुआ है