नौतनवा: नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर में आग लगने से गेंहू की फसल जलकर राख
नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर में सोमवार को आग लगने से 50 डिसिमिल गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर में अवधेश की झोपड़ी में चूल्हे से निकाली चिंगारी से अचानक आग लग गई जिससे झोपड़ी जलने लगी।