चकिया: लतीफशाह में ईद पर पिकनिक बना मातम, बीयर बंधा में नहाते समय डूबे दो किशोरों के शव बरामद
चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह बीयर बंधा पर ईद के दिन खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पिकनिक मनाने आए दो किशोर नहाते समय गहरे पानी में डूब गए।आज शनिवार शाम करीब 04 बजे हुई इस घटना में सकलडीहा कस्बा निवासी समीर और साबिर पुत्र ऐखलाक गहरे पानी में समा गए।स्थानीय लोगों कि सुचना पर पुलिस ने गोताखोरो कि मदद से शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।