बिछिया: ग्राम पंचायत देवगांव में गंगा दशहरा पर भव्य कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश
ग्राम पंचायत देवगांव, जनपद पंचायत मोहगांव में मंगलवार, 26 मई को गंगा दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया l 26 मई को 12 बजे जानकारी प्राप्त हुई