कासगंज: बिलराम कस्बे में निकाली गई अम्बेडकर शोभायात्रा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही
कासगंज जिले के बिलराम कस्बे में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं शोभायत्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं जगह जगह शोभायात्रा में मौजूद लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। जानकारी गुरूवार रात 8 बजे मिली।