डुमरा: सीतामढ़ी में मां सीता के जीवन चरित पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित, वक्ताओं ने बताया नारी जीवन का आदर्श
सीतामढ़ी। फ्रंट एज स्कूल, हॉस्पिटल रोड, सीतामढ़ी में साहित्यकार विमल कुमार परिमल की अध्यक्षता में मां सीता के जीवन चरित पर विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के तत्वाधान में किया गया है।