फतुहा: दौलतपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल
Fatwah, Patna | Apr 18, 2026 दौलतपुर मुराजपुर गांव के बीच खेत में काम कर रहे किसान को बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी किसान दौलतपुर निवासी जगदीश प्रसाद है। आसपास के लोग व परिजन ने जख्मी जगदीश प्रसाद को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। जगदीश प्रसाद की सर फटा है, जबड़े भी टूटने की बात बताई जा रही है। सीने में गंभीर चोट है।