महोबा: कबरई में पड़ोसी ने घर पर बर्तन लेने के बहाने विवाहिता से की छेड़खानी, मामला दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 कबरई थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता से पड़ोसी ने घर में बर्तन लेने के बहाने छेड़खानी की। आरोपी ने कमरे का गेट बंद कर घटना को अंजाम दिया। थाना खरेला क्षेत्र की विवाहिता 25 अप्रैल को भाई की शादी में आई थी। आरोप है कि पड़ोसी ओमप्रकाश ने टेंट का सामान देने के बहाने बुलाकर छेड़खानी की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ओमप्रकाश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।