मीनापुर: महमदपुर गांव के पास NH-77 पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप एनएच 77 पर दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल हुए दोनों युवकों को ईलाज हेतु एसकेएमसीएच भेजा। हालांकि दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सका है।