बहराइच: कोतवाली नगर पहुंचे सपा पदाधिकारी महंत राजू दास की टिप्पणी पर जताया विरोध, मुकदमा दर्ज करने की की मांग
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कोतवाली नगर समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष व लोहिया वाहिनी ज़िलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर अयोध्या के महंत राजू दास ने आपत्तिजनक पोस्ट की है जिससे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आहत हैं। ज़िलाध्यक्ष ने बताया की उन्होंने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।