डुमरा: फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय, धान बुआई में तेजी लाने का डीएम का निर्देश
जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए किसानों को मखाना, सोयाबीन, मड़ुआ, मक्का एवं अन्य मिलेट्स जैसी लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने को कहा।