चैनपुर: डिपा बुकमा में संत अन्ना स्कूल की दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की भी जांच जारी
Chainpur, Gumla | Sep 15, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के डिपा बुकमा गांव में संत अन्ना स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब सत्रह वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही