बीना: मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात यात्री की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Oct 18, 2026 जीआरपी को रात में सूचना मिली थी की मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात यात्री की मौत हो गई है सूचना मिलते ही। शनिवार रविवार की दरमियानी रात जीआरपी थाने से प्रधान आरक्षक राणा पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।