जहानाबाद से मालीचक अपने घर लौट रहे दिलखुश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। बभना के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दिलखुश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।