टीकमगढ़: कुंडेश्वर: कलेक्टर के आदेश पर छापा: बुवाई से पहले नकली बीज का बड़ा खेल उजागर, 58 क्विंटल सोयाबीन बीज जब्त
खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने से पहले टीकमगढ़ जिले में नकली बीज के कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है किसानों को गठित रूप से नकली सोयाबीन बीज बेचने की शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने कुंडेश्वर क्षेत्र के मिनोरा स्थित बालाजी बीज उत्पादक समिति के गोदाम पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में बीज और पैकिंग सामग्री जब्त की है।