राठ: रास्ते से निकास को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Rath, Hamirpur | Jun 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में रास्ते से निकासी को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते दो दबंग व्यक्तियों ने एक ग्रामीण युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।