शाहपुरा: शाहपुरा में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
शाहपुरा। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। उप जिला जनगणना अधिकारी सोनल कोठारी व तहसीलदार भींवराज परिहार ने पर्यवेक्षकों-प्रगणकों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैठक में HLO App के उपयोग, डिजिटल प्रक्रिया, डाटा एंट्री पर दिशा-निर्देश दिए गए।