मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर आज गुरूवार को ज़िलाधिकारी गया शशांक शुभंकर द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 दिसंबर गुरुवार की शाम 6 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।