पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 चोरी की बाइक बरामद, 3 वाहन चोर गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शरीफ निवासी मांची,लियाकत अली निवासी नीमला और माजिद निवासी धर्मशाला शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में की गई।गुरुवार शाम 7 कार्रवाई की मिली जानकारी।