हसनपुर: हसनपुर में तेज अवतार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाइक सवार दो भाई घायल, हालत गंभीर
सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में बागड़ी समुदाय के राजेश व नन्हे पुत्रगण बदलू दो भाई अपना डेरा डालकर रहते हैं। रविवार की दोपहर बाद बरसात के दौरान दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा से देहरा मिलक जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक शब्दलपुर सुमाली लिंक मार्ग पर पहुंची तो अचानक तेज हवा व बरसात के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।