कासगंज: कासगंज की हजारा नहर में बुधवार को मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, परिवार वाले पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
कासगंज जिले की हजारा नहर में बुधवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान एटा के थाना मिरहची स्थित ग्राम श्योराई निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है। पहचान की सूचना मिलने पर परिजन कासगंज जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।