भोरे: जेल से छूटने के 12 दिन बाद ही फिर शराब पीकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार शाम गश्ती के दौरान हुस्सेपुर बाजार से शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान हीरापाकड़ गांव निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका, तो वह लड़खड़ा रहा था और मुंह से तेज शराब की बदबू आ रही थी. ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल पाया गया. पूछताछ और सत्यापन में सामने आया कि आरोपी