सिराथू: कड़ा में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने जनचौपाल की, ताजिया जुलूस के मार्ग का लिया जायजा
सिराथू (कौशाम्बी)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव में रविवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं एवं ग्रामीणों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।