अररिया: मुहर्रम को लेकर अररिया में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को दी सख्त चेतावनी
Araria, Araria | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शाम अररिया शहर में नगर थाना पुलिस के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जहां आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की, वहीं असामाजिक एवं शरारती तत्वों को सख्त संदेश भी दिया।